ब्रेकिंग
Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

बिहार के गालीबाज दारोगा पर गिरी गाज, घूसखोरी और गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने पर SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

SAHARSA: सहरसा में एक गालीबाज दारोगा के खिलाफ एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। घूसखोरी और गाली गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर आर

बिहार के गालीबाज दारोगा पर गिरी गाज, घूसखोरी और गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने पर SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक गालीबाज दारोगा के खिलाफ एसपी ने बड़ा एक्शन ले लिया है। घूसखोरी और गाली गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर आरोपी दारोगा का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह किसी शख्स के साथ गाली गलौज कर रहा था। इस ऑडियो में जमीनी विवाद सुलझाने के मामले में घुसखोरी की बात भी सामने आई है।


ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी हिमांशु ने शुक्रवार की देर रात गालीबाज दरोगा रौशन कुमार-2 को निलंबित कर दिया है। एसपी ने जारी पत्र में कहा कि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पाया है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज देते हुए अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा तथा जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है।


वायरल हुए ऑडियो क्लिप में गाली-गलौज देते हुए अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा तथा जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले पुलिस पदाधिकारी पुअनि रौशन कुमार-02 है, जो वर्तमान समय में बनगांव थाना में पदस्थापित है तथा उक्त वायरल ऑडियो क्लिप को सुनने से यह स्पष्ट होता है कि रौशन कुमार-02 के द्वारा किये जा रहे शब्दों का प्रयोग पुलिस पदाधिकारी के मर्यादा, आचरण एवं अनुशासन की विपरीत है। एसडीपीओ सदर ने जांच के बाद कारवाई करने अनुशंसा की है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सहरसा के द्वारा किये गये अनुशंसा के आलोक में अनुशासनिक दृष्टिकोण से पुअनि रौशन कुमार-02, बनगांव थाना, सहरसा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर का कार्यालय होगा तथा उपस्थिति के आधार पर इन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता देय होगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता