ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

SAHARSA NEWS: दोस्तों के साथ बाइक से निकले किराना दुकानदार की निर्मम हत्या, मकई के खेत से मिली लाश

SAHARSA NEWS: खबर सहरसा से है जहां जिले के बैजनाथपुर थाना इलाके में मकई के खेत से एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक की पहचान बैजनाथपुर थाना इलाके खुजरी पंचायत क

BIHAR POLICE
शव बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA NEWS: खबर सहरसा से है जहां जिले के बैजनाथपुर थाना इलाके में मकई के खेत से एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक की पहचान बैजनाथपुर थाना इलाके खुजरी पंचायत के गम्हरिया गांव निवासी 24 वर्षीय शंकर कुमार के रूप में हुई है। मृतक चार बच्चों का पिता था। वो गांव में किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। 


मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना को लेकर मृतक के पिता जनेश्वर यादव ने बताया कि शाम करीब 5 बजे वो दुकान पर था। इसी दौरान एक बाईक से अपने तीन दोस्तों के साथ निकल गया था। जिसके बाद करीब 6 बजे बैजनाथपुर पुलिस को एक अज्ञात शव मकई के खेत में लावारिस हालात में पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान करने में जुट गई। 


इधर परिजनों ने मोबाईल पर बेटे का शव शिनाख्त करने घटनास्थल पर पहुँच गए। परिजनों ने आशंका जताया है कि उसकी निर्मम हत्या गला दबाकर किया गया है। परिजन पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि बैजनाथपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 22 में पुलिस को एक लावारिस लाश मिली थी, जिसकी पहचान हो गयी है। प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच हेतु एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है, मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बैजनाथपुर पुलिस और डीआईयू की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

टैग्स