ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Saharsa News: शराब कारोबारियों की सूचना पुलिस को देने की मिली सजा, घर में घुसकर धंधेबाजों ने बाप-बेटे को बुरी तरह पीटा

SAHARSA: शराब के अवैध धंधेबाजों के बारे में पुलिस को सूचना देना एक बाप-बेटे को भारी पड़ गया। शराब कारोबारियों ने घर में घुसकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मामला सहरसा के सिमराहा स्थि

Saharsa News: शराब कारोबारियों की सूचना पुलिस को देने की मिली सजा, घर में घुसकर धंधेबाजों ने बाप-बेटे को बुरी तरह पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: शराब के अवैध धंधेबाजों के बारे में पुलिस को सूचना देना एक बाप-बेटे को भारी पड़ गया। शराब कारोबारियों ने घर में घुसकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी। मामला सहरसा के सिमराहा स्थित वार्ड 4 का है। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज जारी है। 


घटना सिमराहा के वार्ड संख्या 4 की है। दोनों पिता-पुत्र की पहचान सहरसा नगर निगम के सिमराहा वार्ड नंबर 4 स्थित राजवाड़ा टोला निवासी 60 वर्षीय हरिश्चंद्र यादव और उनके पुत्र 28 वर्षीय जयकुमार यादव के रूप में हुई है। घायल जयकुमार यादव ने बताया कि मोहल्ले में ही 7 नंबर पुल के पास मनोज, विजय, लखीचंद समेत अन्य लोग शराब बनाकर बेचने का काम किया करते हैं। इस बात की सूचना सदर थाने को कई बार दी गई जिसके बाद पुलिस ने शराब माफिया को पकड़कर जेल भेजा। फिर शराब कारोबारी जमानत पर जेल से बाहर निकला और फिर शराब बनाने और बेचने का काम शुरू कर दिया। 


आज भी शराब बेचने का काम चल रहा था और उसने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस को सूचना देने पर मनोज, विजय, लखीचंद समेत अन्य शराब के धंधेबाजों ने घर में घुसकर उनकी और उनके पिता की बेहरमी पूर्वक पिटाई कर दी। उनके सिर पर रॉड से हमला किया गया जिससे सिर फट गया और और पिता को भी गंभीर चोटे आई है। स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाने की पुलिस से की थी। वहीं सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता