ब्रेकिंग
कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!

Saharsa News: सावधान! सहरसा की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे बदमाश, महिला टीचर से छीन ली सोने की चेन; कहां है सुशासन की पुलिस?

SAHARSA: अगर आप सोने चांदी के गहने पहन कर सड़क पर निकलते हैं तो सावधान हो जाइए। सहरसा की सड़कों पर बदमाश खुलेआम घुम रहे हैं, घर से निकलते ही बदमाश झपट्टा मारकर आपके कीमती गहने छीन

Saharsa News: सावधान! सहरसा की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे बदमाश, महिला टीचर से छीन ली सोने की चेन; कहां है सुशासन की पुलिस?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: अगर आप सोने चांदी के गहने पहन कर सड़क पर निकलते हैं तो सावधान हो जाइए। सहरसा की सड़कों पर बदमाश खुलेआम घुम रहे हैं, घर से निकलते ही बदमाश झपट्टा मारकर आपके कीमती गहने छीन कर फरार हो सकते हैं। जिले के लोग सवाल उठा रहे हैं कि सहरसा क्या कर रही है।


दरअसल, इस बार बदमाशों ने एक शिक्षिका को अपना निशाना बनाया है। बाईक पर सवार दो अज्ञात झपटमारों ने गले से सोने का चेन खींचकर फरार हो गया। शिक्षिका द्वारा हो हल्ला किए जाने के बाद जबतक लोग जुटे झपटमार फरार हो गया। घटना शहर के महाराणा प्रताप चौक के निकट का है। मध्य विद्यालय कोसी कॉलोनी में पदस्थापित पीड़ित शिक्षिका रीना कुमारी पति विश्वभारती यादव गौतम नगर गंगजला वार्ड 16 की रहने वाली हैं।


पीड़ित शिक्षिका ने सदर थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वो अपने विद्यालय से छुट्टी के उपरांत घर के लिए पैदल जा रही थी। महाराणा प्रताप चौक से दक्षिण प्रवीण अलंकार के पास पूर्व गली में शंकर सिंह के गेट के पास मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और मेरे गले से सोने का करीब 11 ग्राम का चैन छीन लिया। उसके बाद मेरे द्वारा हो हल्ला करने पर आसपास के बहुत सारे लोग जमा हो गए, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता