ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

SAHARSA NEWS: मानसिक रूप से बीमार पति से 50 लाख की जमीन 1 लाख 60 हजार में लिखवाया, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक मानसिक रोगी से फर्जी तरीके से जमीन लिखवाने का मामला सामने आया है। जमीन पर मकान बना हुआ है जिसकी कीमती 50 लाख से ज्यादा है लेकिन मानसिक रूप से बी

SAHARSA NEWS: मानसिक रूप से बीमार पति से 50 लाख की जमीन 1 लाख 60 हजार में लिखवाया, पीड़ित पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक मानसिक रोगी से फर्जी तरीके से जमीन लिखवाने का मामला सामने आया है। जमीन पर मकान बना हुआ है जिसकी कीमती 50 लाख से ज्यादा है लेकिन मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति से एक लाख 60 हजार रूपये में ही पूरी जमीन अपने नाम करवा लिया गया। 


इस बात की जानकारी जब बीमार व्यक्ति की पत्नी को हुई तो वो बच्चों को लेकर थाने पहुंच गयी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी। मामला बसनही थाना क्षेत्र के सरोनी-मधेपुरा पंचायत के गुआड़ी गांव की है। मानसिक रूप से बीमार महेशचन्द्र मिश्र की पत्नी इन्द्रकला देवी ने बसनही थाने में इस बात की शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित पत्नी का कहना है कि पति मानसिक रोगी है उनका करीब आठ साल से पूर्णिया के मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा है। 


वो इस हालत में नहीं है कि वो अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। बच्चों के भरण पोषण के लिए पत्नी अपने मायके में रहती है। पत्नी के मायके में रहने का फायदा एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर उठाया। 6 सितंबर को बसनही थाना क्षेत्र के अगमा गांव निवासी राजेश कुमार रंजन ने अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम से उस जमीन को लिखवा लिया जो मानसिक रोगी महेशचंद्र मिश्रा की जमीन है। 


जिस जमीन की कीमत 50 लाख से ज्यादा है उसे मात्र एक लाक 60 हजार रुपये में ही रजिस्ट्री करवा ली। इस बात की जानकारी मिलते ही महेशचंद्र मिश्र की पत्नी वहां पहुंची और इस बात की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की है वही पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। जब पीड़िता इन्द्रकला देवी के भाई रमन झा ने राजेश कुमार रंजन से इस संबंध में बात की तो वो उन्हें केस में फसाने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।