ब्रेकिंग
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान

SAHARSA NEWS: मछली की आड़ में शराब की तस्करी, पिकअप वैन से बड़ी खेप बरामद

SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है ऐसा करने पर सजा का प्रावधान है। लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और

SAHARSA NEWS: मछली की आड़ में शराब की तस्करी, पिकअप वैन से बड़ी खेप बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है ऐसा करने पर सजा का प्रावधान है। लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए धंधेबाज तरह-तरह का हथकंडा अपना रहे हैं।  


कभी एम्बुलेंस में भरकर शराब दूसरे राज्यों से लाते हैं तो कभी दूध वाले टैंकर तो कभी वाहनों में तहखाना बनाकर शराब बिहार में लाते हैं। कई बार तो पकड़े भी जाते हैं। इस बार बिहार के सहरसा जिले में मछली की आड़ में शराब की बड़ी खेप लाई गयी थी। पुलिस ने मछली का दाना लदे पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गये।


पिकअप वैन से 379 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इस बात की गुप्त सुचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में शराब की बड़ी खेप को सहरसा लाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर  गोबरगढ़ा मत्स्यगंधा झील के पास जब पुलिस ने पिकअप वैन को रुकवाया तो ड्राइवर पुलिस को देखते ही भाग गया। 


जब पुलिस ने पिकअप वैन की तलाशी ली तो देखा कि ऊपर से मछली का जीरा लदा हुआ था और नीचे में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखा हुआ था। बरामद शराब की कीमत ढाई लाख रूपये आंकी गयी है। वही शराब अधिनियम एक्ट के तहत सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस शराब कारोबारी का पता लगाने में जुटी है। वही रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पिकअप वैन के मालिक का पता लगाया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता