ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

SAHARSA NEWS: धरती के भगवान की करतूत: गलत इंजेक्शन लगाने से 5 साल की बच्ची की मौत, विरोध करने पर गुंडों को बुलाकर डॉक्टर ने परिजनों को पिटवाया

SAHARSA: सहरसा के कॉलेज गेट दुर्गा मंदिर के पास स्थित डॉ. पी. के. वर्मा की क्लीनिक में एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गयी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तब डॉक्टर ने

SAHARSA NEWS: धरती के भगवान की करतूत: गलत इंजेक्शन लगाने से 5 साल की बच्ची की मौत, विरोध करने पर गुंडों को बुलाकर डॉक्टर ने परिजनों को पिटवाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के कॉलेज गेट दुर्गा मंदिर के पास स्थित डॉ. पी. के. वर्मा की क्लीनिक में एक 5 साल की बच्ची की मौत हो गयी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तब डॉक्टर ने अपने गुंडों को बुलाकर बुजुर्ग परिजनों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर और क्लिनिक का सारा स्टाफ मौके से फरार हो गया। 


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर साहब ने गलत इंजेक्शन बच्ची को लगाया जिसके कारण मासूम की मौत हो गयी। परिजन बच्ची को सर्दी और पेट दर्द की शिकायत होने पर क्लिनिक लाए थे जहां उसे भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृत बच्ची की पहचान सहरसा के तेलवा गांव निवासी रमेश मिस्त्री के 5 साल की बच्ची शिवती कुमारी के रूप में हुई है। मृतक के दादा महेन्द्र मिस्त्री और दादी लालदाय देवी ने बताया कि रात से ही उसे सर्दी और तेज बुखार था। ईलाज के लिए गुरुवार की सुबह शहर के कॉलेज गेट के समीप डॉ. पी. के वर्मा के निजी क्लिनिक में पहुंचे थे। 


जंहा डॉक्टर ने उसे भर्ती करने की सलाह दी और दोपहर से लेकर शाम तक चार अलग-अलग तरीके का सुई बच्ची को लगाया गया। इंजेक्शन लगने के बाद पेट में दर्द होने की शिकायत बच्ची कर रही थी।  इसके बाद बावजूद डॉक्टर ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद बच्ची की तड़प तड़पकर क्लिनिक में मौत हो गयी। मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। 


जिसके बाद क्लीनिक के मालिक ने अपने गुंडों को बुला लिया जिसके बाद बुजुर्ग दंपति की जमकर पिटाई की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग दंपति को बचाया। जिसके बाद पीड़ित ने सहरसा सदर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही डॉक्टर और उनके गुंडे फरार हो गये। क्लिनिक का सारा स्टाफ भी नौ दो ग्यारह हो गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता