ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिप

Bihar Crime News: सहरसा में लोजपा (रामविलास) विधायक संजय कुमार सिंह के बेटे को व्हाट्सएप ऑडियो क्लिप भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने विधायक के बेटे के व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजकर जान से मारने की धमकी दी है।


चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास) के सिमरीबख्तियारपुर से विधायक संजय कुमार सिंह के बेटे को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। विधायक के निजी सहायक मानस तोमर के आवेदन पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। 


निजी सहायक के दिए आवेदन में बताया गया कि मंगलवार की रात आठ बजकर 20 मिनट पर अज्ञात नबंर से विधायक के पुत्र किसलय राठौड़ के मोबाइल पर व्हाट्सएप नबंर से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी आडियो रिकार्ड कर भेजा गया। जिससे हमलोग भयभीत हैं। इस सबंध में लोजपा विधायक ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा धमकी दी गई है।


जिसकी शिकायत मानस कुमार के द्वारा दी गई है। सहरसा साईबर थाना पदाधिकारी रविश रंजन ने बताया कि ऑडियो क्लिप भेजकर फोन पर धमकी देने का आवेदन प्राप्त हुआ है। दिए गए आवेदन पर रिपोर्ट दर्जकर लिया गया है पदाधिकारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और कारवाई की की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता