ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

सहरसा में सनकी बाप की करतूत, बड़ी बेटी की कुदाल से काटकर हत्या, छोटी को किया घायल

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक सनकी बाप ने घरेलू विवाद में 9 साल की बड़ी बेटी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। जबकि दूसरी छोटी बेटी को भी कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल

सहरसा में सनकी बाप की करतूत, बड़ी बेटी की कुदाल से काटकर हत्या, छोटी को किया घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक सनकी बाप ने घरेलू विवाद में 9 साल की बड़ी बेटी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। जबकि दूसरी छोटी बेटी को भी कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची को आनन-फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पतरघट ओपी क्षेत्र के जम्हरा टोला वार्ड 10 का है। 


मृत बच्ची की पहचान 9 वर्षीय निशा कुमारी के रूप में हुई है जबकि घायल बहन की 7 वर्षीय शिखा कुमारी के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी पिता मनोज सदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में  बताया जाता है कि घरेलू विवाद को लेकर आरोपी पिता मनोज सदा और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई हुआ था। इसी दौरान आरोपी मनोज सदा ने कुदाल से पहले अपनी बड़ी बेटी को काटकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में अपनी छोटी बेटी को कुदाल से काटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। 


इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मुख्यालय डीएसपी एजाज हाफिज मणि ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है वही घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त कुदाल को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता