ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

सहरसा में ऑनर किलिंग मामले का खुलासा, मृतका का जीजा और भाई गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवती की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी

सहरसा में ऑनर किलिंग मामले का खुलासा, मृतका का जीजा और भाई गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवती की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


 पुलिस ने बताया कि घटना 30 जुलाई की है। महेशपुर बहियार स्थित एक नाले से युवती का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ था। इस मामले में मृतका के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक युवती थाना क्षेत्र के खैरा गांव की रहने वाली थी।


 पुलिस ने युवती के भाई से पूछताछ की तो उसने घटना के दिन दिल्ली में रहने की बात कही। लेकिन पुलिस को शक हुआ और जांच आगे बढाई। पुलिस ने शुक्रवार को युवती के बहनोई धर्मदेव कुमार उर्फ धर्मा को गिरफ्तार किया। 


पूछताछ में धर्मा ने बताया कि युवती की हत्या उसकी मां भूलो देवी, भाई विवेक कुमार, धर्मा के पिता प्रमोद यादव उर्फ रहमान, युवती के मौसा मंटून यादव और युवती के मामा विगन यादव ने मिलकर की थी। जिसके बाद हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने धर्मा के अलावा युवती के भाई विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

सहरसा में ऑनर किलिंग मामले का खुलासा, मृतका का जीजा और भाई गिरफ्तार


सहरसा में ऑनर किलिंग मामले का खुलासा, मृतका का जीजा और भाई गिरफ्तार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता