ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

सहरसा में हॉस्टल में छात्र की संदेहास्पद मौत, बंदी के बावजूद संचालित हो रहा था स्कूल, शक के घेरे में स्कूल प्रबंधन

SAHARSA : सहरसा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करनेवाले एक 12 वर्षीय छात्र की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड स्थित ररिआहा गांव निवासी गणपति य

सहरसा में हॉस्टल में छात्र की संदेहास्पद मौत, बंदी के बावजूद संचालित हो रहा था स्कूल, शक के घेरे में स्कूल प्रबंधन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करनेवाले एक 12 वर्षीय छात्र की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड स्थित ररिआहा गांव निवासी गणपति यादव का पुत्र ब्रजेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ब्रजेश सहरसा शहर के हटियागाछी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। कोरोना को लेकर सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन पर रोक के बावजूद पैसों की लालच में सनराइज पब्लिक स्कूल का संचालन किया जा रहा था।


स्कूल के संचालक अभिषेक मिश्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। स्कूल के संचालक ने बताया कि बीते दिनों खेलने के दौरान ब्रजेश गिर गया था जिससे उसे चोट लगी थी। जिसके बाद उसका समुचित इलाज कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद छात्र के घरवालों को इसकी सूचना दी गई।


इधर, मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसके लिए दोषी ठहराया है। मृतक के पिता का कहना है कि अगर उसके बेटे की तबीयत खराब थी तो उन्हें सूचना क्यों नहीं दी गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि ब्रजेश के साथ मारपीट की गई होगी जिससे उसके शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट आई होगी जिससे उसकी मौत हुई है।


फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता