ब्रेकिंग
बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफाबीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंकादारोगा बनने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ की प्रैक्टिस के लिए निकली मुस्कान की सड़क हादसे में मौतभागलपुर में बाढ़ से हाहाकार: NH-80 के बाद ग्रीनफील्ड फोरलेन पर भी चढ़ा पानी, कभी भी भंग हो सकता है राजधानी से संपर्कबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद... बाइक सवार बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हालत गंभीरबिहार में PG मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में भारी बढ़ोतरी; अब हर महीने मिलेंगे लाखों रुपये... जानिए कितना हुआ इजाफा

सहरसा: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-गोलीबारी, गोली लगने से एक महिला हुई घायल

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई । इस दौरान गोली लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो

सहरसा: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-गोलीबारी, गोली लगने से एक महिला हुई घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई । इस दौरान गोली लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। आनन-फानन में घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घायल महिला का नाम अंजू देवी बताया जा रहा है जो सकरौली गांव की रहने वाली हैं। मारपीट और गोलीबारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक द्वारा फायरिंग की गयी। 


घटना के संबंध में घायल महिला अंजू देवी के परिजन नागेश्वर साह ने बताया कि अचानक उनके घर पर उदय कुमार, प्रमोद साह, मंतोष सहित अन्य लोग आ धमके और तोड़फोड़ करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी मारपीट करने करने लगे। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गयी। 


इसी क्रम में उदय कुमार गोली चलाने लगा। जो पपलेश साह की पत्नी अंजू देवी की कमर में जा लगी। आनन-फानन में घायल अंजू देवी को परिजनों ने इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग

रिपोर्टर

रितेश हन्नी

FirstBihar संवाददाता