ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया और बेरहमी से ले ली जान, छात्र की हत्या से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में घर से बुलाकर एक छात्र की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर लगा है. जर्जर भवन से शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है.

Bihar Crime News
छात्र की बेरहमी से हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां जिले के सदर थाना इलाके के कोशी कॉलोनी स्थित पुराने दूरदर्शन के जर्जर भवन में एक युवक का शव लावारिश अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सुचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकत में जुट गई है। 


मृतक युवक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 17, कोशी चौक निवासी उमेश पासवान के 24 वर्ष से पुत्र अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। मृतक बीए पार्ट वन का छात्र था और सहरसा कॉलेज में पढ़ाई करता था। वहीं मृतक के पिता कोशी चौक पर पान की दुकान चलाकर परिवार की परवरिश किया करते हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। 


मृतक के पिता ने बताया कि गुरुवार के रात करीब 8 बजे उसे किसी दोस्त ने पान के दुकान से बुलाकर बाइक पर बिठाकर ले गया, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पिता ने कहा कि कई बार उसके मोबाइल पर फोन भी किया जाता रहा, लेकिन उसका फोन उठ नहीं रहा था। ऐसे में परिजन के द्वारा काफी रातभर खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई पता चल नहीं सका।


इसी दौरान शुक्रवार को दोपहर एक अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना उन लोगों को मिली तो परिजन वहां पहुंचकर देखा तो उसका बेटा का शव पड़ा था। जिसकी पहले गला रेतकर हत्या की गई और फिर ईट पत्थर से उसके सर को कुचला गया है। पिता ने अपने बेटे की हत्या को लेकर उस अज्ञात दोस्त पर अंदेशा जताया है, साथ ही पुलिस से हत्या के मामले निष्पक्ष जांच की मांग की है। 


घटना की सूचना के बाद मौके पर सदर थाने की पुलिस मामले की तहकीकात व कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस उपाधीक्षक कामेश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। हत्या के मामले को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्याकांड के मामलों का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता