ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar News: युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने जहरीली शराब से जान जाने की जताई आशंका

Bihar News: बिहार के सहरसा में एक 38 वर्षीय युवक की मौत संदिग्ध हालत में हो गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने जहरीली शराब से मौत की आशंका जताई है।

crime news
युवक की संदिग्ध मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खबर सहरसा से है, जहां बनगांव थाना इलाके के बसुदेवा मे एक 38 वर्षीय शख्स की मौत संदिग्ध हालत में हो गई है। मौत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बबाल किया है। मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत होने का दावा किया है हांलाकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कह रही है।


मृतक की पहचान बनगांव थाना इलाके के मुरली बसंतपुर पंचायत अंतर्गत वसदेवा वार्ड 03 नवासी जीरो मुखिया के 38 वर्षीय पुत्र ललन मुखिया के रूप हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि ललन मुखिया गांव में ही खेती बाड़ी और मखाना का कारोबार किया करता था। पांच दिन पहले ही वह छत्तीसगढ़ गया था, जहां मखाना के कारोबार मे करीब ढाई लाख का नुकसान हो गया। जिसको लेकर वह हताश हो गया था और नशा करने लगा था। 


शुक्रवार को गांव में ही एक महिला से उसने 100 रूपये मे पॉलिथीन में पैक वाली पदार्थ ख़रीदा और उसका पेमेंट ऑनलाइन मोबाइल से ही किया। मृतक के बड़े साला कपल मुखिया ने दावा किया कि जहरीली शराब पीने से उसकी जान गयी है। ऐसे मे पुलिस प्रशासन से जांच करवाने की मांग किया है। करीब डेढ़ घंटे तक़ सड़क जाम होने से यातायात भी काफी प्रभावित हुई। 


घटना की सूचना के बाद बनगांव थाना के थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मामले की तहकीकात में जुट गए हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि एक शख्स की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता