ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: दोस्त की बारात से वापस लौट रहा था युवक, बीच रास्ते में बदमाशों ने सीने में उतार दी गोली

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित बलुआहा पुल पर दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे मे ल

Bihar Crime News
युवक की गोली मारकर हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित बलुआहा पुल पर दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड 04 निवासी सोचेन यादव के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार यादव के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतक 6 भाई बहनों में तीसरे स्थान पर था।


मृतक के पिता सोचेन यादव ने बताया कि उनका बेटा रविवार के शाम घर से निकला था और किसी दोस्त के शादी मे शामिल होने के लिए बाइक से बारात गया था। वहीं सोमवार को वह बारात से बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने सीना और गाल पर दो गोली मार दी। घटना के बाद पहुंची महिषी थाना पुलिस ने युवक को महिषी के स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


दिनदहाड़े बीच सड़क पर घटना को अंजाम देने के बाद लोगो में भय व्याप्त है। परिजनों ने आशंका जताया है कि उसकी कुछ दिन पहले उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन का अपहरण किया गया। जिस मामले मे बहन को सकुशल पुलिस ने बरामदगी कर लिया और मुहल्ले के दो युवकों ने इस घटना को लेकर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महिषी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि मामले की हर पहुंलुओं की जांच चल रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता