ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बाइक सवार युवक को बैक टू बैक मारी दो गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां बदमाशों ने सदर थाना इलाके के शिवपुरी ढाला के समीप एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। जख़्मी का इलाज शहर के निजी किलनिक में चल रहा

Bihar Crime News
युवक को मारी गोली
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां बदमाशों ने सदर थाना इलाके के शिवपुरी ढाला के समीप एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। जख़्मी का इलाज शहर के निजी किलनिक में चल रहा है। वहीं पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है। 


जख़्मी की पहचान नगर निगम के हक़पाड़ा मुहल्ला निवासी 38 वर्षीय मो० अफशेर आलम के रूप में हुई है। जख़्मी के बड़े भाई ने बताया कि वह बाइक से इफ्तार का सामान लेने के लिए बाजार गया था और घर लौट रहा था। इसी दौरान शिवपूरी ढाला के उत्तर के समीप पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उसे आता देखकर दो गोली मार दी। 


इसके बाद स्थानी लोगों की मदद से उसे सहरसा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद निजी क्लीनिक में भर्ती डॉ० ने बताया कि जख्मी को दो गोली लगी है। एक गोली सीने में और दूसरी पेट में, स्थिति गंभीर है और ब्लड सैंपल सीटी स्कैन,अल्ट्रासाऊंड करवाया जा रहा है। इसके बाद ऑपरेशन कर गोली को निकालने का प्रयास किया जाएगा। 


सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में गोली चलने की जानकारी मिली है। डीआईयू की टीम और अन्य टीम घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस घटना को अंजाम देकर अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता