ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News : महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बच्चों को बिलखता छोड़ दुनिया को कहा अलविदा

Bihar News : सहरसा से सामने आ रही यह घटना बेहद दुखी कर देने वाला है. एक मामूली से विवाद के बाद इतना बड़ा कदम उठा लेना कहीं से भी सही नहीं.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News : सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं० 26 में एक युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड 26 निवासी अमृत सागर शुक्ला की 27 वर्षीय पत्नी पूजा शुक्ला के रूप में हुई है.


मृतक के पति अमृत सागर शुक्ला ने पुलिस को बताया है कि बीती रात बगल में ही शादी का रिसेप्शन समारोह था. जिसमें वह और उनके बच्चे खाना खाने गए थे. वापस घर लौटने के बाद पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई और पत्नी गुस्से में दूसरे कमरे में जाकर सो गई. इधर पति भी अपने बच्चों के साथ एक अलग कमरे में सो गए.


आज सुबह जब उठे तो देखा कि पूजा देर तक नहीं जगी है, उसके कमरे को खुलवाने चाहा तो काफी आवाज देने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद गेट को तोड़कर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था. जिसके बाद उसे उतार कर आनन-फानन में बगल के ही मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद इस घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी गई.


जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. सदर एसडीपीओ ने कहा कि एफएसएल की टीम को बुलाकर मामले की तहकीकात की जा रही है. घटना की वजह प्रथम दृष्टाया घरेलू विवाद सामने आया है. घटना के वक़्त मृतका के सास-ससुर घर पर मौजूद नहीं थे.


बता दें कि मृतका का मायका बेगूसराय जिले के बरौनी में पड़ता है. मृतका की तीन संतानें हैं जिनमें दो लड़का और एक लड़की है. मृतका के पति प्राइवेट फाईनेंस कंपनी में मैनेजर के रूप कार्यरत है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता