ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

Bihar Crime News: छेड़खानी का विरोध करना पति-पत्नी को पड़ा भारी, बदमाशों ने चाकू मारकर दोनों को किया लहूलुहान

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक पति-पत्नी को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar News
पति-पत्नी को मारा चाकू
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां जिले सदर थाना क्षेत्र के नरियार में छेड़खानी का विरोध करना पति पत्नी को मंहगा पड़ गया। मोहम्मद अंजार नामक व्यक्ति ने पति पत्नी को चाकू मारकर दोनों को घायल कर दिया। ज़ख्मी रेसमी खातून को हांथ में चाकू लगा है तो वहीं मो. नाजिम को पेट में चाकू लगा है। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों घायल पति-पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।


घटना को लेकर पीड़ित रेसमी खातून सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता एक महीने पहले वह अपने मायके नरियार आयी थी। पीड़िता महिला की मां रूही खातून ने बताया कि रेसमी खातून घर पर अकेली सोई हुई थी। उसी दौरान मो. अंजार घर में घुस गया और गलत नियत से रेसमी खातून को पकड़ लिया। 


रेसमी खातून ने जब इसका विरोध किया तो मोहम्मद अंजार ने चाकू चला दिया, जो रोकने के क्रम में बाएं हांथ में लग गया। उसके बाद हल्ला सुनने के बाद जब दामाद बाहर से आया तो मोहम्मद अंजार ने उसे भी चाकू मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता