ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime news: घर से बुलाकर युवती की हत्या, घायल मिली लड़की की सहेली; रेप के बाद मर्डर की आशंका

Bihar Crime news: सहरसा के जलई थाना क्षेत्र के तेलवा बहियार में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं एक युवती के जख्मी हालत में बरामद किया गया है। रविवार को जब इल

crime news
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime news: सहरसा के जलई थाना क्षेत्र के तेलवा बहियार में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं एक युवती के जख्मी हालत में बरामद किया गया है। रविवार को जब इलाके के लोग शौच के लिए बहियार की तरफ गए तो मकई खेत में दोनों लड़कियों को जख्मी हालत में पाया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी जलई थाना को दी गई। जिसके बाद पुलिस बहुरवा गांव पहुंची और संजय पासवान को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान गांव की ही 19 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है। जिस पर चाकू या किसी तेज धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं जख्मी युवती की पहचान 19 मुसनी कुमारी के रूप में हुई है, जिसके सिर पर गंभीर चोट है। 


पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज़ दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि जख़्मी मुसनी कुमारी रविवार के सुबह करीब 5 बजे मेरे पूनम को घर से बुलाकर ले गयी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि रेप के बाद उसकी बेटी की हत्या की गई है और घायल लड़की ने वारदात में आरोपी का साथ दिया है।


घटना के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है, अनुसंधान के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता