ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पूर्व डिप्टी सीएम के भाई के घर से लाखों की संपत्ति चोरी, बिहार में सुरक्षित कौन?

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में चोरों ने पूर्व डिप्टी सीएम के भाई के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

Bihar News
बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां शातिर चोरों ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम के चचेरे भाई के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा ली है। इस घटना के बाद जिले के लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक पूर्व डिप्टी सीएम के रिश्तेदार के घर चोरी हो सकती है तो आम लोगों का घर कैसे सुरक्षित है?


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड 37 स्थित बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के रिश्ते में चचेरे भाई लगने वाले बीरेंद्र प्रसाद के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बीते 30 जनवरी को परिवार के लोग इलाज के लिए घर बंदकर दिल्ली गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये के सोना-चांदी के आभूषण समेत नगदी सामान की चोरी कर ली। 


शुक्रवार को घर की देखरेख के लिए आए गृहस्वामी के बहनोई बबलू चौधरी ने घर का ताला टूटा देखा और गृहस्वामी और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सदर थाना के टीओपी 2 प्रभारी सनोज कुमार सदल बल मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि गृहस्वामी के नहीं रहने के कारण चोरी की सही जानकारी सामने नहीं आई है। 


उन्होंने करीब पांच से छह लाख रूपये की संपत्ति चोरी होने की आशंका जताई है। बबलू चौधरी ने बताया कि बीरेंद्र प्रसाद बीते 30 जनवरी को इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए है। जिसके बंद घर मे अज्ञात चोर घुसकर उनके दरवाजे में लगे ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश किया और घर मे रखे सोना चांदी के बने आभूषण के साथ साथ नगदी और कीमती सामानो की चोरी कर लिया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता