ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Saharsa Crime News: बिहार में अपराधियों के निशाने पर CSP संचालक, पिस्टल दिखाकर लूट लिए लाखों रुपए

SAHARSA: बिहार बेखौफ अपराधी सीएसपी केंद्र और उसके संचालकों को अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से सीएसपी केंद्र और उसके संचालकों से लूटपाट की खबरें सामने आ रह

Saharsa Crime News: बिहार में अपराधियों के निशाने पर CSP संचालक, पिस्टल दिखाकर लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार बेखौफ अपराधी सीएसपी केंद्र और उसके संचालकों को अपना निशाना बना रहे हैं। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों से सीएसपी केंद्र और उसके संचालकों से लूटपाट की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से 1.32 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


दरअसल, बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही निवासी सीएसपी संचालक सन्नी कुमार गुप्ता से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 लाख 32 हजार कैश के अलावा लैपटॉप और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पिड़ित सन्नी कुमार ने बनगांव थाना में मामला दर्ज कराया है। 


सन्नी कुमार के मुताबिक, हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह बरियाही अपने आवास से अपनी बाइक से चैनपुर अपने एसबीआई सीएसपी जा रहा था। बरियाही से आगे एक नहरी के पास पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 लाख 32 हजार 500 कैश समेत अन्य सामानों को लूट लिया और वहां से फरार हो गए। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता