ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीनिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारी

Bihar Crime News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, 60 साल के बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई 50 साल की प्रेमिका, बचपन का प्यार बुढ़ापे में चढ़ा परवान

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में एर 50 वर्षीय महिला अपने 60 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों बचपन से ही एक दूसरे से प्यार करते थे और आखिरकार उनका प्यार परवान चढ़ गया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है, जहां एक 60 साल वर्षीय व्यक्ति पूर्णिया की रहने वाली 50 वर्षीय महिला को लेकर फरार हो गया है। दोनों बचपन से ही एक दूसरे से पायर करते थे। पुलिस ने दोनों को सहरसा से बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।


कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। इस अजब प्रेम की गजब कहानी ने इसे सच साबित कर दिया है। उम्र भले ही बीत चुकी हो, पर प्यार करने की ललक ने 60 साल के एक व्यक्ति और 50 साल की महिला को पास ला दिया। यही नहीं दोनों ने समाज की परवाह किए बगैर भाग कर एक दूसरे के हो गए। 


दरअसल, बीते दिनों पूर्णिया में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक डॉक्टर और वकील की बचपन की दोस्ती और प्यार बुढ़ापे में परवान चढ़ गया और अब वे एक दूजे के लिए परिवार को छोड़कर फरार हो गए। पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित डॉक्टर की पत्नी और सहरसा के संजीव कुमार की कहानी है। 


बताया जा रहा है कि दोनों बचपन से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। माता-पिता ने लड़की की शादी एक डॉक्टर से करवा दी। वहीं प्रेमी वकील बन गया। मगर दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। फोन के कांटेक्ट में रहे और प्यार का जब बुखार चढ़ा तो मौका मिलते ही घर से भाग खड़े हुए। वहीं, पूर्णिया में एक डॉक्टर ने स्थानीय के हाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 


स्थानीय थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित डॉक्टर के पति ने बताया कि सहरसा का रहने वाला वकील संजीव कुमार मेरे क्लीनिक जाने के बाद उनकी पत्नी से बराबर मिलने-जुलने आता था। इसके बाद, उनकी पत्नी ने मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 


जानकारी के अनुसार, डॉक्टर के दो बेटे और एक बेटी हैं। दोनों बेटे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इस बीच, इस घटना ने सभी को चौका कर दिया है। कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ऐसा प्रेम समाज के लिए गलत संदेश देता है। 


पूर्णिया के हाट थाना के थानाध्यक्ष उदय कुमार ने उक्त मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पूर्णिया के एक पीड़ित डॉक्टर ने आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई के दौरान फरार हुई पूर्णिया की 50 वर्षीय महिला डॉक्टर और 60 वर्षीय वकील संजीव कुमार, जो प्रेमी जोड़ा है, दोनों को सहरसा से बरामद कर पूर्णिया लाया गया। फिलहाल पुलिस उक्त मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता