ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

सगे भाई ने की बहन के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर सिलबट्टे से सिर कूचकर मार डाला

DESK : भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सगे भाई ने पहले अपनी बहन को बेहोश कर उसका रेप किया फिर सिर कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस न

सगे भाई ने की बहन के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर सिलबट्टे से सिर कूचकर मार डाला
First Bihar
3 मिनट

DESK : भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक सगे भाई ने पहले अपनी बहन को बेहोश कर उसका रेप किया फिर सिर कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपित भाई ने सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है.


मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गंभीरपुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सगे भाई ने पहले अपनी सगी बहन के साथ रेप किया. बहन ने इस घटना के बारे में घरवालों को बताने की बात कही तो उसने बर्बर तरीके से सिलबट्टे के जरिये सिर कूचकर उसकी हत्‍या कर दी और शव को बेड में छिपाकर फरार हो गया था.


मृतका के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि वह सब्जी लाने बाजार गए थे. घर पर उनका लड़का और दो लड़कियां थीं. बेटा बड़ी बेटी के चरित्र पर संदेह करता था. उसने घर में मौजूद छोटी बेटी को ठंडा लेने के लिए बाजार भेजने के बाद बड़ी बेटी की हत्या करके शव को दिवान बेड में छिपा दिया. पिता के आरोप पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी. नामजद आरोपी को पुलिस ने गोसाईं की बाजार नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए.


पुलिस के मुताबिक आरोपी से काफी कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुष्‍कर्म का विरोध करने पर उसने सिलबट्टा से बहन के सिर पर मार दिया. उसके अचेत होने पर शारीरिक संबंध बनाया. होश आने पर बहन ने घर वालों को बताने की बात कही तो उसकी हत्या कर दी. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

टैग्स