ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

12 राउंड फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका, सड़क हादसे के बाद बदमाशों ने की जमकर गोलीबारी

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हुआ है। बाइक की ठोकर से बच्चे का पैर टूटने के बाद परिजन आरोपी के गांव पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में

12 राउंड फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका, सड़क हादसे के बाद बदमाशों ने की जमकर गोलीबारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हुआ है। बाइक की ठोकर से बच्चे का पैर टूटने के बाद परिजन आरोपी के गांव पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। दिन के उजाले में बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। 


बताया जा रहा है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार को एक युवक की बाइक से बच्चे को जोरदार ठोकर लग गई थी। इस हादसे में बच्चे का पैर टूट गया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। बाद में बच्चे के परिजन हथियारों से लैस होकर आरोपी युवक के गांव शेखपुरा पहुंचे और पायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी गोलियां चला रहे हैं। 5-6 की संख्या में आए लोगों ने राइफल और देसी कट्टा से करीब 12 राउंड फायरिंग की। आरोपी करीब एक घंटे तक गांव में उत्पात मचाते रहे और गांव के लोग डर से अपने अपने घरों में दुबके रहे। गनीमत की बात रही की गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग करने वाले कौन लोग थे। नौबतपुर थानेदार प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि गोलीबारी की खबर मिली है। पुलिस टीम जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें