ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल

सब्जी दुकान में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका जता रहे परिजन

KAIMUR: नुआंव बाजार स्थित सब्जी की दुकान से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने बक्सर-रामगढ़ मुख्य मार्ग को

सब्जी दुकान में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका जता रहे परिजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: नुआंव बाजार स्थित सब्जी की दुकान से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना से आक्रोशित लोगों ने बक्सर-रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिससे परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। परिजन और स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि 18 वर्षीय अब्दुल कासीम मजदूरी का काम करता था जो सुबह 5 बजे घर से काम के लिए निकला था। सब्जी दुकान में उसकी लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।   



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता