ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR: ज्वेलरी शॉप में 35 लाख की लूट, विरोध करने पर दुकानदार को मारी गोली

बताया जाता है कि तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और अचानक पिस्टल निकाल कर लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब एक अपराधी ने दुकानदार पर गोली चला दी। जिसके बाद दुकान में रखे सोने चांदी मिलाकर करीब 35 लाख का गहना और डेढ़ लाख कैश लूट लिया

bihar
दिनदहाड़े लाखों की लूट
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बदमाशों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर टारा चौक स्थित ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। तीन हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर करीब 35 लाख का गहना और डेढ़ लाख कैश लूटकर फरार हो गये। गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घायल दुकानदार की पहचान फूल बाबू साह के रूप में हुई है। घायल दुकानदार ने बताया कि तीन युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और अचानक पिस्टल निकाल कर लूटपाट करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब एक अपराधी ने उन पर गोली चला दी और सभी आरोपी दुकान से करीब 35 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण और लगभग 1.5 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। 


पुलिस आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। थाना क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। कारोबारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग दोहराई है। फिलहाल घायल फूल बाबू साह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता