ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR: प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने सोन बराज में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश

रोहतास जिले के इंद्रपुरी बराज में प्रेम प्रसंग में खटास के बाद एक युवती ने सोन नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है और युवती की तलाश जारी है।

Bihar
हिरासत में प्रेमी
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां प्रेम प्रसंग में आई खटास के बाद प्रेमी नीरज शर्मा के सामने ही प्रेमिका सोन बराज के उफ़नते हुए पानी में कूद गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा अपने स्तर से छानबीन शुरू कर दी है।


 घटना इंद्रपुरी थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि संझौली की रहने वाली लड़की रिया सिंह दरिहट में अपने बुआ के यहां आए हुई थी। जहां के एक लड़का से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा हैं। प्रेमी प्रेमिका में पिछले कुछ दिनों से खटास आ गई थी। आज दोनों प्रेमी युगल इंद्रपुरी बराज के पास घूमने के लिए पहुंचे। 


इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते युवती रिया सिंह इंद्रपुरी बराज के उफनते हुए पानी में चलांग लगा ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चुकी उसके प्रेमी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। डेहरी के एएसपी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। एएसपी ने भी बताया कि प्रेमी युगल के संबंधों में खटास आने के कारण प्रेमिका ने सोन बराज में कूदने का काम किया है। फिलहाल युवती रिया की तलाश जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता