ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पत्नी के मायके जाने पर दूसरी लड़की को घर लाता था पति, पत्नी ने जब विरोध किया तो कर दी पिटाई

SASARAM: सासाराम में एक पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। घायल पत्नी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीड़ित पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर थाने में शिकायत दर्ज क

पत्नी के मायके जाने पर दूसरी लड़की को घर लाता था पति, पत्नी ने जब विरोध किया तो कर दी पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: सासाराम में एक पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। घायल पत्नी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीड़ित पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी पति को थाने बुलाया गया। जहां दोनों की काउंसलिंग की गयी। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई हैं। 


मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के राज कॉलोनी का है जहां एक पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। 30 वर्षीय वंदना कुमारी ने पति पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति शारिरीक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता है। उसकी एक बेटी है लेकिन पति को बेटे की चाहत है।


बेटा नहीं होने के कारण वह अक्सर उसकी पिटाई किया करता है। अब तक उसने हद ही कर दी। जब भी वह घर पर नहीं रहती है तो उसका पति दूसरी लड़की को घर पर लाता है। वंदना का कहना है कि भतीजे के मुंडन में वह मायके गयी हुई थी। बीच में राखी का त्योहार आ गया था। वही जब भाई को राखी बांधकर ससुराल पहुंची तब पता चला कि दूसरी लड़की कई दिनों से घर पर रह रही थी।


जब पति से इस बात की चर्चा की गयी तब वह आगबबूला हो गया और पिटाई करने लगा। पिटाई से वह बुरी तरह से घायल हो गयी जिसके बाद सदर अस्पताल में उसे एडमिट कराया गया। जहां उसकी स्थिति अब सामान्य है। पीड़िता का कहना है कि जब से पहली बेटी हुई है तब से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पति के खिलाफ पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। 


पीड़िता ने बताया कि छोटी से छोटी बातों को लेकर उसे मारा पीटा जाता है। जब महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी तब पुलिस ने पीड़िता के पति अशोक कुमार को थाने पर बुलाया जिसके बाद वंदना को भी बुलाया गया। दोनों की काउंसलिंग की गयी और समझाने की कोशिश की गयी है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस की यह पहल कितना कारगर साबित हो पाती है।  



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता