ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: सिरफिरे युवक ने गोली मारकर ले ली लड़की की जान, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां सिरफिरे आशिक ने एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में को

बिहार: सिरफिरे युवक ने गोली मारकर ले ली लड़की की जान, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां सिरफिरे आशिक ने एक किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। घटना नोखा के बघैला ओपी थाना क्षेत्र स्थित सियावक गांव के बथान टोला की है।


मृतक लड़की की पहचान बथान टोला निवासी दशरथ सिंह यादव की 16 साल की बेटी हीरामुनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हीरामुनी कुमारी अपनी बहन के साथ शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। इसी दौरान एक युवक ने हीरामुनी पर गोली चला दी। गोली लगने से हीरामुनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हीरामुनी को इलाज के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गए, हालांकि बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है जिससे कड़ी पूछताछ जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे कहीं न कहीं प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता