ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में 60 फीट लंबे पुल को चुरा ले गए शातिर चोर, गैस कटर से लोहे के पुल को टुकड़ों में काटा

SASARAM : खबर रोहतास से है, जहां चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बिक्रमगंज में शातिर चोरों करीब 60 फीट लंबे एक लोहे के पुल को ही चुरा लिया है। बताया जाता है कि शातिर चोर स

बिहार में 60 फीट लंबे पुल को चुरा ले गए शातिर चोर, गैस कटर से लोहे के पुल को टुकड़ों में काटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास से है, जहां चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बिक्रमगंज में शातिर चोरों करीब 60 फीट लंबे एक लोहे के पुल को ही चुरा लिया है। बताया जाता है कि शातिर चोर सिंचाई विभाग के अधिकारी बनकर पहुंचे और जर्जर हो चुके पुल को गैस कटर और जेसीबी की मदद से टुकरों में काटकर उसे गाड़ियों पर लादा और चलते बने। जिस तरह से अपराधियों ने नहर पर बना पूरा पुल चुरा लिया उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 


रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर में आरा कैनाल नहर पर सन 1972 के आसपास बनाए गए लोहे के पुल को चोरों ने दिनदहाड़े चुरा लिया। बताया जाता है कि विभागीय अधिकारी बन कर कुछ लोग जेसीबी, पिकअप वैन, गैस कटर तथा गाड़ियां लेकर पहुंचे और 3 दिनों में काटकर पूरा पुल ही गायब कर दिया। सबसे मजे की बात है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी होने का झांसा देकर चोरों ने स्थानीय विभागीय के कर्मियों की मदद भी ली और उनकी मौजूदगी में पूरा का पूरा पुल चुरा लिया।


बता दें कि जर्जर हो चुके इस लोहे के पुल का ग्रामीण उपयोग नहीं कर रहे थे। विभाग ने पुल के बगल में एक कंक्रीट का समानांतर पुल बना दिया था। वैसे भी पुल के लोहे की धीरे-धीरे चोरी हो रही थी। लेकिन पिछले तीन दिनों से धीरे धीरे काटकर इस पूरे पुल की चोरी कर ली गई। लगभग 60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा यह पुल जब पूरी तरह चोरी हो गया, तब जाकर ग्रामीणों और विभाग के लोगों को यह समझ में आया कि वे लोग झांसे में पड़ गए हैं। आनन-फानन में विभागीय अधिकारी थाने पहुंचे और पुल चोरी होने का केस दर्ज कराया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता