ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: मैरिज हॉल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया सील

SASARAM: बिहार के सासाराम में मैरिज हॉल के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी जहां से एक लड़का और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। जि

बिहार: मैरिज हॉल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया सील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: बिहार के सासाराम में मैरिज हॉल के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी जहां से एक लड़का और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। जिसके बाद मैरिज हॉल के मालिक पर केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले में कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने शगुन मैरिज हॉल को सील कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य मैरिज हॉल मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


दरअसल बिहार के सासाराम के दावथ थाना क्षेत्र इलाके के मलियाबाग में शगुन मैरिज हॉल है। जिस पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मैरिज हॉल से एक लड़का और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी यहां पर गैरकानूनी काम होता है। मामला 6 अक्टूबर का है जब पुलिस ने यहां छापेमारी की थी। 


जिसके बाद शगुन मैरिज हॉल के मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में आज कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने मैरिज हॉल को आज पूरी तरह सील कर दिया है। सासाराम के अंचलाधिकारी नवल कांत की माने तो एसडीओ व डीएसपी के आदेश पर मैरिज हॉल को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सील किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मैरिज हॉल के संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता