ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: चुनाव प्रचार के दौरान 20 राउंड फायरिंग, प्रचार गाड़ी को किया आग के हवाले, जान बचाकर भागी भावी मुखिया

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के सासाराम में पंचायत चुनाव के दौरान जबरदस्त बवाल देखने को मिला है. चुनाव प्रचार के दौरान लगभग 20 राउंड फायरिंग करने की बात

बिहार: चुनाव प्रचार के दौरान 20 राउंड फायरिंग, प्रचार गाड़ी को किया आग के हवाले, जान बचाकर भागी भावी मुखिया
First Bihar
3 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के सासाराम में पंचायत चुनाव के दौरान जबरदस्त बवाल देखने को मिला है. चुनाव प्रचार के दौरान लगभग 20 राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. इस बड़ी घटना में असामजिक तत्वों ने मुखिया प्रत्याशी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है. प्रचार करने गई महिला मुखिया प्रत्याशी अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकली हैं. पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.


घटना रोहतास जिले के सासाराम की है. यहां पंचायत चुनाव के दौरान जबरदस्त घटना हुई है. बिक्रमगंज प्रखंड के शिवपुर पंचायत के बरुणा गांव में प्रचार कर रही मुखिया प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर हमला करने की बात सामने आ रही है. मुखिया प्रत्याशी की स्कार्पियो कार को भी फूंक दिया गया है. जानकारी मिली है कि शिवपुर पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी श्वेता सिंह बरुणा गांव में चुनाव प्रचार के लिए गई थी. इस दौरान रास्ते में एक बाइक लग्गी हुई थी. इसी बाइक को हटाने को लेकर ववाद उत्पन्न हुआ और उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू गई.


श्वेता सिंह ने बताया कि अचानक एक छत से गोली चलने लगी और जान बचाने के लिए वह भाग चली. उसके समर्थक और ड्राइवर भी मौके से जान बचाकर भाग चले. उसके आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. जिसके कारण वह धूं-धूं कर जल उठी. बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह पूर्व मुखिया अमित सिंह की पत्नी है और चुनाव के मैदान में है.


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बिक्रमगंज थाना की पुलिस उपद्रवियों की तलाश में छापामारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने 5-6 लोगों को हिरासत में भी लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है. घटना में भारी उपद्रव की पुष्टि हुई है. पुलिस सभी उपद्रवियों की तलाश के लिए छापामारी कर रही है.