ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने कर दिया बड़ा कांड, मारपीट के दौरान शख्स का प्राइवेट पार्ट काट डाला

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में बदमाशों ने पहले तो एक बुजुर्ग शख्स के साथ जमकर मारपीट की और बाद में उसके गुप्तांगों को काट डाला। गंभीर रूप से घायल शख्स क

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने कर दिया बड़ा कांड, मारपीट के दौरान शख्स का प्राइवेट पार्ट काट डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में बदमाशों ने पहले तो एक बुजुर्ग शख्स के साथ जमकर मारपीट की और बाद में उसके गुप्तांगों को काट डाला। गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बडहरी ओपी थाना क्षेत्र में लतरा की है।


दरअसल, बडहरी ओपी थाना क्षेत्र में लतरा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद में बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट की गई है। इस दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग चतरु राम के गुप्तांगों को काट डाला। बताया जा रहा है कि चतरु राम का पड़ोस के ही रहने वाले लोगों के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर अक्सर आरोपियों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है।


जमीनी विवाद को लेकर 5-6 की संख्या में बदमाशों ने चतरू राम और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसकी सूचना देने के लिए जब चतरु राम भागते हुए बड़हरी थाना पहुंचे, इसी बीच बदमाशों ने चतरू राम के गुप्तांगों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। बाद में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता