ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Crime News: महिला की गला दबाकर हत्या, ससुराल वालों पर दहेज के लिए मर्डर करने का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में एक महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में एक महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना बड्डी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की है।


महिला कैमूर जिला के चैनपुर थाना के भदारी गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2020 में उसकी शादी बड्डी थाना के आलमपुर के रहने वाले विजय शंकर माली से हुई थी। आरोप लगाया गया है की आरती को दहेज के लिए पहले से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके की ओर से एक बाइक भी दी गई थी। लेकिन फिर भी आरती को प्रताड़ित किया जा रहा था। 


पुलिस ने फिलहाल मृतक आरती देवी के पति विजय शंकर माली को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का 2 साल का एक पुत्र तथा 9 माह की एक बच्ची भी है। मृतक आरती देवी के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं जबकि उसकी माता नहीं है। आरती के ननिहाल के लोग फिलहाल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें