ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पत्नी ने बॉयफ्रेंड से कराई पति की हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में एक पत्नी ने ही अपने पति की हत्या करा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक के शव को नहर में फेक दिया।

Bihar News
पत्नी ने कराई पति की हत्या
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पति की हत्या करा दी और शव को ठिकाने लगवा दिया। घटना दिनारा थाना क्षेत्र की है।


बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि अभिषेक की लाश नहर से बरामद की गई है। इस संबंध में पुलिस ने अभिषेक की पत्नी तथा उसके हत्यारे संजय गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मृतक अभिषेक राय तथा संजय गुप्ता एक ही मकान में अलग-अलग कमरे में रहते थे। जिस कारण दोनों में जान पहचान भी हो गई।


इसी बीच संजय गुप्ता और अभिषेक की पत्नी सीमा में प्रेम संबंध हो गया। अभिषेक राय की पत्नी सीमा देवी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी संजय के माध्यम से उसकी हत्या करवा दी। एसडीपीओ ने बताया कि पहले तो संजय गुप्ता ने अभिषेक को शराब पिलाया, बाद में उसकी गला रेत दी। उसके बाद भी जब अभिषेक की मौत नहीं हुई तो एक बांस के फट्टे से उसके गले को दबाकर उसे मौत के घाट उतारा गया तथा शव को चौसा केनाल नहर में फेंक दिया गया। 


इस वारदात के बाद खुद मृतक की पत्नी सीमा देवी और उसका प्रेमी संजय गुप्ता थाने पर अपहरण की आशंका जताते हुए आवेदन लेकर पहुंच गए लेकिन मृतक के भाई संतोष राय ने पुलिस के समक्ष आशंका व्यक्त किया कि संजय गुप्ता ने ही उसके भाई को कहीं गायब कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसी बीच अभिषेक राय की लाश नहर से बरामद हो गई। 


जब पुलिस ने संजय गुप्ता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। इसके पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। मृतक अभिषेक सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंद्रहियां का रहने वाला था जबकि हत्यारा संजय गुप्ता सदर पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी सरॉदा का निवासी है और दिनारा में आकर व्यवसाय कर रहा था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता