ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Rohtas Crime News: डांसर की हत्या से सनसनी, iPhone दिलाने की बात कह साथ ले गया था युवक; अगले दिन मिली लाश

SASARAM: रोहतास के डेहरी में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डांसर को आईफोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक अपने साथ ले गया था और बाद में युवती की बेसुध हालत में बरामद हुई। प

Rohtas Crime News: डांसर की हत्या से सनसनी, iPhone दिलाने की बात कह साथ ले गया था युवक; अगले दिन मिली लाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के डेहरी में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डांसर को आईफोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक अपने साथ ले गया था और बाद में युवती की बेसुध हालत में बरामद हुई। परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार के पास की है।


बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर की रहने वाली आरती को तेतरिया के आदित्य सिंह नामक एक युवक आईफोन दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया था लेकिन सोमवार की देर रात उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से अक्रोशित लोगों ने सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा को देर रात जाम कर दिया। 


परिजनों का कहना है कि आरती डांस का काम करती थी। आदित्य सिंह नामक एक युवक से पिछले दो सालों से उसकी जान पहचान थी। पहले भी आरती के साथ युवक ने मारपीट की थी लेकिन कल आईफोन दिलाने के नाम पर आरती को वह अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता