ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: मासूम भाई-बहन के साथ हैवानियत, घर में घुसकर पड़ोसी ने किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में दो मासूम भाई-बहन के साथ हैवानियत की गई है। पड़ोस के रहने वाले लड़के ने दोनों के साथ बारी-बारी से गलत काम किया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दिनारा के एक गांव के दो छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियों के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


बताया जा रहा है कि 7 वर्षीय बच्ची तथा उसके 5 वर्षीय भाई को घर में अकेला पाकर पड़ोस के युवक ने दोनों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। छोटे छोटे भाई बहनों दोनों के साथ एक ही युवक द्वारा कुकर्म किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित बच्चों की मां जब घर पहुंची तो यह सब देखकर दंग रह गई। दोनों बच्चे दर्द से चीख रहे थे। 


सात वर्षीय बच्ची ने सारी वारदात अपनी मां को बताई। इसके बाद जब पीड़ित बच्चों की मां आरोपी से पूछताछ करने लगी, तो आरोपी तथा उसका भाई दोनों गलीगलौज तथा धमकी देने लगा। आखिरकार मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हनुमान कुमार को दिनारा से गिरफ्तार कर लिया।


इस दौरान भाई को बचाने की कोशिश करने वाला आरोपी टेंपुल कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने यह कुकृत्य किया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बच्चों का मेडिकल जांच कराया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता