ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime news: भाई की साली पर जान छिड़कता था युवक, आखिर क्या हुआ कि चाकू से गोदकर ले ली जान?

Bihar Crime news: बिहार के रोहतास में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की जान ले ली. युवक लड़की से मिलने पहुंचा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद युवक ने युवती को चाकू से गोद डाला.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime news: खबर रोहतास जिला से है, जहां दावथ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चाकू गोदकर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सभी के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिसके ऊपर युवक जान छिड़कता था उसी की बेरहमी से जान ले ली।


बताया जाता है कि भोजपुर जिला के गढ़हनी थाना क्षेत्र के मथुरा गांव का रहने वाले 22 वर्षीय दीपू पाल के बड़े भाई की शादी दावथ बाजार में ललन पाल की बेटी से हुई थी। शादी के बाद से ही युवक दीपू पाल का अपनी भैया की साली सोनी से प्रेम संबंध हो गया था। सोमवार की शाम दीपू अपनी प्रेमिका सोनी से मिलने अपने भाई के ससुराल पहुंचा। 


इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और दीपू ने अपने ही प्रेमिका सोनी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे सोने की मौत हो गई। हैरत की बात यह है कि सोनी को मौत के घाट उतारने के बाद वह खुद से ही अपने शरीर पर चाकू से प्रहार करने लगा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह पूरी वारदात मंगलवार की सुबह की है। 


इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से घायल दीपू पाल को इलाज के लिए दावथ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर, मृतक सोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घायल को पुलिस हिरासत में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


Bihar Crime news: भाई की साली पर जान छिड़कता था युवक, आखिर क्या हुआ कि चाकू से गोदकर ले ली जान?

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता