ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar barat murder: शादी समारोह के दौरान नर्तकियों से अश्लीलता का विरोध बना मौत का कारण!

Bihar barat murder: रोहतास जिले के जिगना गांव में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब नर्तकियों से अश्लीलता का विरोध करने पर दुल्हन के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

बारात हत्या, रोहतास हत्या, जिगना गांव, अभिमन्यु कुमार, डांसर विवाद, शादी में हत्या, Bihar barat murder, Rohtas killing, dancer harassment, Abhimanyu death, Jigna village, wedding violence
बारात में अश्लील हरकतों का विरोध करना दुल्हन के भाई को पड़ गया महंगा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

 Bihar barat murder: शादी की खुशियों में अचानक मातम पसर गया जब जिगना गांव में बुधवार देर रात बारात के दौरान डांसरों के साथ की जा रही अश्लीलता का विरोध करने पर 15 वर्षीय अभिमन्यु कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अब इस घटना को एक दिन बीत चुका है और पूरा इलाका शोक, आक्रोश और तनाव के माहौल में डूबा है।


मृतक अभिमन्यु, जिगना टोला निवासी संजय चौधरी का छोटा बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी भोजपुर जिले के डिहरी टोला से आई बारात से हो रही थी। शादी समारोह में पिपरी टोला से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने डांसरों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू किया। इसका विरोध पहले बारात पक्ष ने किया और जब सूचना वधू पक्ष को दी गई, तो दुल्हन का भाई अभिमन्यु भी मौके पर पहुंचा।


विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसके सिर पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी नशे में थे और जानबूझकर हमला किया गया। पुलिस ने मृतक के चाचा अरुण चौधरी के बयान पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि, एक दिन बीतने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों और परिजनों ने शव के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।


यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि समाज में बढ़ते नैतिक पतन और शादी समारोहों में अनियंत्रित गतिविधियों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि असामाजिकता का विरोध करने वाले ही हमारे समाज में असुरक्षित हो चुके हैं।