ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

मछली के थोक व्यवसायी पर बदमाशों ने किया हमला, 4.60 कैश और सोने की चेन लूटी

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस बार मोतिहारी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मछली के थोक व्यवसायी को निशाना बनाया गया है। दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान हमला कर 4.60 कैश और सोने की चेन लूटी गई है।

BIHAR POLICE
मछली कारोबारी से लूट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

east champaran crime: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा वार्ड नंबर सात स्थित सिवान टोला गांव में मछली बेचकर घर लौट रहे एक मछली के थोक व्यापारी पर हमला कर बदमाशों ने 4.60 लाख रुपये और गले की चेन लूट ली। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यापारी की पहचान नारायण सहनी के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी हरसिद्धि पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि राजन कुमार का सोनबरसा चौक पर मछली की दुकान है। वो दुकान बंद कर मंगलवार की शाम को घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में श्रीलाल सहनी, रामविनय सहनी, रूपेश सहनी, सुरेंद्र सहनी और परवेश सहनी ने उन्हें घेरकर लोहा की रॉड से हमला कर दिया। 


इस हमले में राजन का सिर बुरी तरह फूट गया। झोले में रखे 4.60 लाख रुपये और गले की सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार हो गए। राजन कुमार ने घटना के संबंध में हरसिद्धि थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

सोहराब आलम की रिपोर्ट..