ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Patna News: विधायक रीतलाल यादव की संपत्ति जब्ती की तैयारी, इस इलाके के 18 माफियाओं का भेजा गया प्रस्ताव

दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव की अवैध संपत्ति जब्त होने की तैयारी शुरू हो गई है। पटना पश्चिम के सिटी एसपी ने बताया कि BNSS की धारा 107 के तहत कोर्ट में प्रस्ताव भेजा गया है। 18 माफियाओं की संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया जारी है।

रीतलाल यादव संपत्ति जब्ती  RJD विधायक अवैध संपत्ति  पटना पश्चिम अपराध  दानापुर विधायक जेल  बालू माफिया बिहार  BNSS धारा 107 कार्रवाई  पटना माफिया संपत्ति ज़ब्ती  RJD विधायक न्यूज
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News: जेल में बंद दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसे लेकर न्यायालय में प्रस्ताव भेजा जा रहा है. पटना पश्चिम के सिटी एसपी ने बताया है कि इस क्षेत्र के 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव कोर्ट में भेजा गया है. 

पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताय़ा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध तेजी से कार्रवाई की जा रही है. पटना पश्चिम क्षेत्र के 18 प्रस्ताव न्यायालय में भेजे गए हैं. बताया जाता है कि दानापुर क्षेत्र में अपराध से अर्जित संपत्ति के मामले में राजद विधायक रीतलाल यादव के परिवार की भी संपत्ति जब्त करने को लेकर प्रस्ताव न्यायालय में बेजे जाने की तैयारी है. पटना पश्चिम क्षेत्र से जिन 18 माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया शामिल हैं.

बता दें, 17 अप्रैल तो रीतलाल यादव और उनके छोटे भाई ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। उनके ऊपर बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप था। साथ ही साथ धमकी देने का भी आरोप लगा था। उनके साथ  दो अन्य लोगों ने भी सरेंडर किया है। इन सभी ने व्यवहार न्यायालय के एसीजीएम 5 के न्यायालय में आत्म समर्पण किया था. 

रीतलाल यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 11 अप्रैल को उससे संबंधित 11 स्थानों पर तलाशी ली और करीब 10.5 लाख रुपये, 77.5 लाख रुपये के खाली चेक, भूमि हड़पने के 14 दस्तावेज और समझौते, 17 चेकबुक और पांच स्टांप, छह पेन ड्राइव और वॉकी-टॉकी बरामद किए थे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता