ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

आरजेडी का बोर्ड लगे स्कॉर्पियों ने 5 साल के बच्चे को रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा, स्कूल से घर लौटने के दौरान हादसा

VAISHALI: राघोपुर थाना क्षेत्र के मेदन चौक के पास RJD का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो ने पांच साल के बच्चे को कुचल दिया। घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत से गुस्साएं लोगों

 आरजेडी का बोर्ड लगे स्कॉर्पियों ने 5 साल के बच्चे को रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा, स्कूल से घर लौटने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: राघोपुर थाना क्षेत्र के मेदन चौक के पास RJD का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो ने पांच साल के बच्चे को कुचल दिया। घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर शव रखकर आगजनी की और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोग स्कॉर्पियों के ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की और मृतक के परिजन को मुआवजा दिये जाने की मांग दोहराई।


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राघोपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाया। दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि बीते गुरुवार को स्थानीय विद्यालय में छुट्टी होने के बाद रामश्लोक राय के 5 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने घर जा रहा था। इसी दौरान राजद का बोर्ड लगा अनियंत्रित स्कार्पियो ने बालक को कुचल दिया। 


घटनास्थल से चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मेदन चौक के निकट रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।


 इस दौरान दोषी चालक पर कार्रवाई करने एवं प्रीत परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की। मौके पर मौजूद जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रवि यादव ने मृतक के स्वजन को सरकारी सहायता अभिलंब देने की मांग। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से स्कॉर्पियो के ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता