ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

रिटायर्ड दारोगा ने पिस्टल भिड़ाकर बहू से किया रेप, पीड़िता बोली- शादी रचाने की जिद कर बलात्कार करते हैं

DESK : एक महिला के साथ घिनौनी अपराध की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बहू के साथ रेप किया है. पीड़िता की ओर से अपने ससुर

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक महिला के साथ घिनौनी अपराध की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बहू के साथ रेप किया है. पीड़िता की ओर से अपने ससुर के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पिस्टल भिड़ाकर बलात्कार किया है. घटना सामने आने  के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.


वारदात उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद इलाके की है. जहां बिलारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका रिटायर्ड दारोगा ससुर राजेंद्र डरा-धमकाकर उसके साथ रेप करता रहा है. कई बार विरोध करने के बावजूद वो नहीं माना और इसके अलावा महिला का यह भी आरोप है कि ससुर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहता है.


पीड़ित बहू के घरवालों का कहना है कि शादी के 4 माह बाद ही ये हरकत सामने आई थी, लेकिन उस समय आरोपी के माफी मांगने की वजह से मामला रफा-दफा हो गया था. दामाद रावेंद्र बहुत सीधा-साधा व्यक्ति है और अपने पिता से डरा रहता है. इसलिए वो कुछ नहीं कर पा रहा है. वहीं आजमगढ़ के रहने वाले पीड़िता के दादा पोती के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंचे और उन्होंने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.


पीड़ित बहू ने बताया कि ससुर की ओर से लगातार उसे धमकी दी जा रही थी. घर में सोने तक नहीं दिया जा रहा था. पंखा तक बंद कर दिया जाता. सर पर बंदूक रखकर बार-बार बलात्कार किया गया. पीड़िता ने कहा, "ससुर ने मुझसे शादी के लिए लगातार दबाव बनाया और बोला कि हमने तुझे पैसों से खरीदा है. मैंने अपने पति को इस बारे में कई बार बताया. लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी बल्कि मुझे ही डांट दिया." पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है. जिसकी जांच कराई जा रही है. जांच के आधार पर ही एक्शन लिया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स