ब्रेकिंग
बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग

रिमांड होम से फिल्मी स्टाइल में भागे 4 बाल कैदी, पहले गार्ड को बाथरूम में किया बंद फिर बेडशीट की मदद से हो गये फरार

MUNGER: मुंगेर रिमांड होम से 4 बाल कैदी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गये है। पहले मुंगेर रिमांड होम के सुरक्षा गार्ड को बाथरूम में बंद कर दिया फिर बेडशीट की मदद से चारों बाल कैदी

रिमांड होम से फिल्मी स्टाइल में भागे 4 बाल कैदी, पहले गार्ड को बाथरूम में किया बंद फिर बेडशीट की मदद से हो गये फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर रिमांड होम से 4 बाल कैदी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गये है। पहले मुंगेर रिमांड होम के सुरक्षा गार्ड को बाथरूम में बंद कर दिया फिर बेडशीट की मदद से चारों बाल कैदी नौ दो ग्यारह हो गये। बता दें कि ये चारों बाल कैदी हत्या, दुष्कर्म के आरोपी हैं। सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गये है। 4 बाल कैदी के रिमांड होम से भाग जाने की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। 


पुलिस की माने तो ड्यूटी पर नाइट गार्ड संजय कुमार थे। चारों ने पेशाब जाने की बात कही थी। नाइट गार्ड ने जैसे ही गेट खोला चारों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। गार्ड का हाथ-पैर बांध दिया और मुंह में टेप साटकर बाथरूम में बंद कर दिया। 


जिसके बाद चादर की मदद से चारों रिमांड होम से फरार हो गये। पिटाई से घायल नाइट गार्ड को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने घटना की जानकारी ली। फरार बाल कैदियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।