ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

फिर एक घूसखोर चढ़ गया एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे, 5 हजार घूस लेते रजिस्ट्री ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

लोहरदगा समाहरणालय परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार आज एसीबी के हत्थे चढ़ गया। गुरुवार को 5000 रुपये घूस लेते ACB ने उसे गिरफ्तार किया।

JHARKHAND NEWS
घूसखोर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Anti Corruption Bureau Action: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। चतरा में 5 हजार रूपये घूस लेते रोजगार सेवक को गिरफ्तार करने के बाद लोहरदगा में भ्रष्ट्राचार को खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। लोहरदगा के रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को 5 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। 


लोहरदगा समाहरणालय परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार आज एसीबी के हत्थे चढ़ गया। गुरुवार को 5000 रुपये घूस लेते ACB  ने उसे गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार पीड़ित अलीमुद्दीन अंसारी से सर्टिफाइड कॉपी के नाम पर 5 हजार रूपया घूस मांग रहा था। 


लेकिन पीड़ित रिश्वत देने को तैयार नहीं था। अलीमुद्दीन अंसारी ने इस बात की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को 5 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


लोहरदगा के अलावे चतरा में भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। चतरा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया। चतरा के ईटखोरी में यह कार्रवाई की गयी है जहां रोजगार सेवक उमेश कुमार को एसीबी ने दबोचा। बताया जाता है कि ईटखोरी प्रखंड के नवादा पंचायत और धखेरी पंचायत के रोजगार सेवक उमेश कुमार ने नवादा गांव के रहने वाले विनोद सिंह से मेढबंदी दिलाने के नाम घूस मांग रहा था। 


पहले पांच हजार रूपये देने को कह रहा था। तब विनोद पांच हजार देने के लिए ईटखोरी प्रखंड कार्यालय के पास पहुंचा लेकिन इस बात की जानकारी उसने पहले एन्टी करप्शन ब्यूरो को दे दी थी। जब वो पैसे देने के लिए उमेश के पास पहुंचा तभी एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक उमेश को 5 हजार रुपये रंगेहाथ घूस लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की आरोपी उमेश कुमार को अपने साथ लेकर रवाना हो गयी है। जहां उससे पूछताछ की जाएगी।