ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

एअर इंडिया की विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, टॉयलेट में रखी गई थी चिट्‌ठी

फ्लाइट संख्या AI-119 ने देर रात 1 बजकर 43 मिनट पर न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन सोमवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकीभरा चिट्ठी विमान के वॉशरूम से मिलने से हड़कंप मच गया।

mumbai airport
बम की अफवाह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 AIR INDIA: एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। धमकीभरा एक चिट्ठी विमान के वॉशरूम से मिला। जिसमें विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी। तब विमान में 19 क्रू मेंबर्स सहित 322 यात्री सवार थे। 


यह विमान मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी। फ्लाइट संख्या AI-119 ने देर रात 1 बजकर 43 मिनट पर न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन सोमवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकीभरा चिट्ठी विमान के वॉशरूम से मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद सुरक्षा के ख्याल से विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला लिया गया। 


सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर विमान की लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर करायी गई। जिसके बाद 11 मार्च की सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। यात्रियों को कोई सुविधा ना हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। पैसेंजर को ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की गयी है साथ ही भोजन का भी प्रबंध किया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।


टैग्स

संबंधित खबरें