ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

हथियार दिखाकर कबाड़ व्यवसायी की किडनैपिंग, लात-घूंसा मारकर जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया

रक्सौल में एक कबाड़ व्यवसायी की किडनैपिंग हो गई है। बदमाशों ने हथियार दिखाकर व्यवसायी का अपहरण कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

BIHAR POLICE
व्यवसायी का अपहरण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से है। जहां आज सुबह एक कबाड़ व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया है। तीन से चार की संख्या में आए बदमाश कबाड़ व्यवसायी कन्हैया साह को एक गाड़ी में जबरन उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी पर उत्तरप्रदेश का नंबर प्लेट लगा था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। 

खबरों के मुताबिक रक्सौल के कोइरिया टोला वार्ड नंबर 24 के रहने वाले कन्हैया की सैनिक रोड में कबाड़ की दुकान है। मंगलवार सुबह कन्हैया साह अपने घर से सैनिक रोड स्थित दुकान पर जा रहे थे। दुकान पहुंचते ही पहले से अपराधी घात लगाकर बैठे थे। तीन से चार की संख्या में आए अपराधियों मे हथियार के बल पर कबाड़ व्यवसायी का अपहरण कर लिया। 


अपराधियों ने पहले व्यवसायी की लात घूंसों से पिटाई की फिर बेल्ट से हाथ बांधकर जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही है।

टैग्स