ब्रेकिंग
Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar News: 2279 वोटों की बढ़त मिलते ही मां के दरबार पहुंचे नीरज कुमार, अब दूसरी वरीयता पर टिकी नजरें✦Bihar News: दरभंगा में NDA की बढ़त! सर्वेश कुमार 1417 वोट से आगे, RJD के अनिल झा को झटका✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: NDA में BJP ने खोला खाता, JDU को पहली जीत की तलाश ; RJD और जन सुराज को भी 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस

रवि रंजन हत्याकांड का खुलासा, तीनों अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

PATNA : पटना सिटी के मालसलामी थाना की पुलिस टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीनों अपराधी बीते 5 सितम्बर को ईंट भट्ठा के पास की गई रवि रंजन की ईंट पत्थर से कूच कर की गई हत

रवि रंजन हत्याकांड का खुलासा, तीनों अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना सिटी के मालसलामी थाना की पुलिस टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीनों अपराधी बीते 5 सितम्बर को ईंट भट्ठा के पास की गई रवि रंजन की ईंट पत्थर से कूच कर की गई हत्या में शामिल थे. पुलिस ने तीनों हत्यारों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है. 


पुलिस का कहना था कि तीनों हत्यारे रोहित, विकाश और विनोद मृतक रवि रंजन के मित्र थे और जमीन का कारोबार करते थे जिसमें रुपये का लेन देन का मामला था. इसी लेन देन के मामले में रुपया गबन करने की नीयत से साजिश के तहत रवि रंजन को लेकर अब्दुल राहमनपुर ईंट भट्ठा के पास गए और रवि रंजन से स्टाम्प पैड से अंगूठे के निशान लेन देन के कागजात पर लगा कर उसकी हत्या कर दी. 


हत्यारे मृतक की मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए. जहां पुलिस ने तीनों अपराधियों से कड़ी पूछताछ की जहां अपराधियों ने हत्या में शामिल होने की बात को स्वीकारा और अपराधी के निशानदेही पर पुनपुन नदी के पास मोटर साइकिल को बरामद किया गया.               

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता