ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

रेप के आरोपियों को ग्रामीणों ने पहले पीटा फिर जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

DESK: झारखंड के गुमला से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गुस्साएं ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को बाइक सहित जिंदा जला दिया। ग्रामीणों ने पहले दोनों को

रेप के आरोपियों को ग्रामीणों ने पहले पीटा फिर जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड के गुमला से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गुस्साएं ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी दो युवकों को बाइक सहित जिंदा जला दिया। ग्रामीणों ने पहले दोनों को जमकर पीटा फिर किरोसीन छिड़क कर दोनों को जिंदा जला दिया। इस दौरान एक आरोपी सुनील उरांव की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की एक लड़की माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गयी हुई थी।


शादी से लौटने के दौरान बस नहीं मिली तब माता-पिता के साथ बैठक लड़की बस का इंतजार करने लगी। तभी पीड़िता के पिता की नजर बाइक से गांव जाते गांव के ही सुनील और आशीष उरांव पर गयी। उन्होंने बेटी को घर पहुंचाने की बात कही। दोनों युवक गांव में ही रहता था जिसके कारण पिता को विश्वास था लेकिन इस विश्वास का दोनों युवकों ने गला घोट दिया। दोनों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 


पीड़िता ने परिवारवालों को अपनी आपबीती बतायी तब परिजन गुस्सा हो गये और जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आक्रोशित लोगों ने पहले दोनों को पकड़ा और अपने साथ लेकर गांव पहुंचे जहां दोनों की पहले जमकर धुनाई की गयी फिर बाइक के साथ दोनों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से पुलिस लगातार गांव में कैंप कर रही है।