ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

SUPAUL: सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हथियारबंद अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र में सरेआम हत्या

रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है जहां रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हथियारबंद अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र में सरेआम हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


सुपौल में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र का है जहां रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर अपराधियों ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।


पिपरा थाना क्षेत्र के श्यामनगर बाजार के दुर्गा मंदिर के पास स्थित खुशबू किराना एंड हार्डवेयर स्टोर के मालिक विनोद चौधरी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दो बाइक पर सवार चार अपराधी हथियार से लैंश होकर आए और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये। हालांकि कि अपराधी अपनी बाइक ले जाने में असफल रहे। 


 व्यवसायी विनोद चौधरी की हत्या की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से गुस्साएं लोगों ने एन एच 106 को पिपरा सिंघेश्वर मार्ग को श्यामनगर के पास जाम कर दिया। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता